Jamshedpur (Nagendra) प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान रविरंजन कुमार विक्रम द्वारा मानगो नगर निगम की नव निर्वाचित महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता को जिला समाहरणालय सभागार में आयोजित समारोह के दौरान पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान ने नव निर्वाचित महापौर को जनहित एवं नगर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निष्पक्ष, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी तरीके से कार्य करने की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment