Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों के लिए निःशुल्क हार्ट स्क्रीनिंग शिविर आयोजित , 61 बच्चों की हुई जांच Free heart screening camp for children organised at Sri Sathya Sai Sanjeevani Hospital, 61 children were examined.

 


Jamshedpur (Nagendra) बिष्टुपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बुधवार को “नन्हा सा दिल – जन्मजात हृदय रोग निवारण एवं उपचार कार्यक्रम” के अंतर्गत बच्चों के लिए निःशुल्क ईको (Echo) हार्ट स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नवजात शिशु से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की जन्मजात हृदय रोग संबंधी जांच अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एम. साई गणेश (इको कार्डियोग्राफ सोनोग्राफर) द्वारा की गई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें उचित और समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। विशेष बात यह रही कि शिविर में की गई सभी जांच पूरी तरह निःशुल्क रही। 


शिविर के दौरान कुल 61 बच्चों की जांच की गई, जिनमें सरायकेला और चाईबासा से भी कई बच्चे शामिल हुए। वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले के 28 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 14 बच्चों में हृदय रोग की पहचान की गई, जिन्हें आगे के उपचार के लिए आवश्यक परामर्श दिया गया। इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम के सफल आयोजन में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. कमलेश कुमार प्रसाद, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राज नारायण तिवारी तथा नमृता ठाकुर (सोशल वर्कर, DEIC) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 


इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की RBSK टीम से डॉ. सोमन कुमार दत्ता, डॉ. प्रीति रॉय और डॉ. किरण ने भी शिविर के संचालन में उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया, जिसके कारण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन संभव हो सका। जरूरतमंद बच्चों के लिए आयोजित इस प्रकार के शिविर को अभिभावकों ने भी सराहा और इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.