Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur यूसीआईएल की सुरक्षा में तैनात CISF जादूगोड़ा इकाई ने मनाया 57वां स्थापना दिवस CISF Jadugoda unit deployed for the security of UCIL celebrated its 57th foundation day.

 


Jamshedpur (Nagendra) जादूगोड़ा स्थित यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की जादूगोड़ा इकाई ने 57वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर जवानों ने अपनी कौशल, शौर्य और दक्षता का प्रदर्शन करते हुए हथियारों के साथ प्रभावशाली करतब दिखाए, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। समारोह के मुख्य अतिथि एवं यूसीआईएल के वित्त निदेशक विक्रम केसरी दास ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च फास्ट की सलामी ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश के विकास और सुरक्षा में CISF की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और बल के जवान पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।


इस दौरान CISF के डिप्टी कमांडेंट सौरभ कटियार ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक कमांडेंट सौरभ कटियार ने CISF के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान में बल के करीब 1.90 लाख जवान देश के 70 हवाई अड्डों और 361 महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में तैनात हैं। देशभर में CISF की 12 रिजर्व बटालियन और 8 अत्याधुनिक प्रशिक्षण संस्थान भी कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि CISF का गठन 1972 में हुआ था और गठन के तीन वर्ष बाद से यूसीआईएल की सुरक्षा की जिम्मेदारी बल को सौंपी गई है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.