Jamshedpur (Nagendra) भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 809वां नेत्र शिविर स्व. पी. जनार्दन राव की स्मृति में 7 से 9 मार्च तक कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट सीतारामडेरा के संयोजन में आयोजित किया जायेगा। 7 मार्च को बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की जायेगी तथा चयनित नेत्र रोगियों का ऑपरेशन 8 मार्च को किया जायेगा एवं 9 मार्च को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात चश्मा व दवा प्रदान कर उन्हें विदा किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के नेत्र चिकित्सा प्रभारी वरीय नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह ने बताया कि अब आंखों के ऑपरेशन गर्मी में भी आसानी से होते हैं और आसानी से रिकवर होते हैं, उन्होने कहा कि अब आधुनिक चिकित्सा पद्धति एवं प्रभावी दवाइयों के कारण गर्मियों में भी ऑपरेशन सफलता पूर्वक हो रहे हैं, इसलिए वैसे मरीज जिनको मोतियाबिन्द की परेशानी है वे आकर अपना ऑपरेशन करवा सकते हैँ।
जेएन टाटा की स्मृति में जेमीपोल द्वारा रक्तदान शिविर
8 मार्च, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान
भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा टाटा स्टील समुह की कम्पनी जेमीपोल लि. के सहयोग से टाटा समुह के संस्थापक महान जमशेतजी टाटा को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को रक्तदान शिविर का आयोजित प्रत्येक वर्ष की भांति रेड क्रॉस भवन में किया जायेगा। रक्तदान शिविर के वे सभी रक्तदाता रक्तदान कर सकेंगे, जिनके पिछले रक्तदान का 90 दिन पूरा हो गया हो।
रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने 8 मार्च को आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर के लिए रक्तदाताओं का आह्वान करते हुए कहा कि महिला शक्ति के सम्मान में और जमशेदपुर में भगवान की तरह पूजित जमशेतजी टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित कर इस रक्तदान शिविर में युवक युवतियां रक्तदान को आगे आयें। रक्तदान करने वाले सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। महिलाओं को विशेष स्मृति चिन्ह इस अवसर पर प्रदान किया जायेगा।


No comments:
Post a Comment