Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सशक्तिकरण शिविर के सफ़ल आयोजन हेतु तैयारी बैठक Preparatory meeting for successful organization of empowerment camp

 


Jamshedpur (Nagendra) जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर एवं जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में 14 मार्च 2026 को सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के वर्चुअल उद्घाटन एवं राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर के सफल आयोजन हेतु उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में जिला स्तर के विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभागों द्वारा संचालित योजनाओ से संबंधित प्रदर्शनी , स्टॉल लगाने,  योजनाओं से लाभान्वित किए जाने वाले अधिक से अधिक लाभुकों की सूची तैयार करने तथा परिसंपत्ति वितरण की भी सूची तैयार कर सौपने का निर्देश दिया गया।


उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के योग्य लाभुकों की पहचान कर उनकी सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, विभागीय समन्वय, स्टॉल की व्यवस्था, लाभुकों की उपस्थिति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में उप विकास आयुक्त के अलावा निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, नजारत उपसमाहर्ता डेविड बलिहार, कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य शमद, आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी, कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह, डीआईओ एनआईसी किशोर प्रसाद, सहित जेएसएलपीएस, शिक्षा, समाज कल्याण, पशुपालन, कृषि, भूमि संरक्षण, मत्स्य, स्वास्थ्य, श्रम, ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, अग्रणी बैंक प्रबंधक, आधार पंजीकरण, सहकारिता, कल्याण, आपूर्ति, बाल संरक्षण, जेल प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.