Jamshedpur (Nagendra) AISMJWA की ओर से आगामी 8 मार्च को भव्य पत्रकार मिलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तिथि निर्धारित हो चुकी है, जबकि बैठक स्थल की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। संघ के महासचिव ने बताया कि इस अवसर पर हमारे वे सम्मानित पत्रकार साथी, जिन्होंने नगर निकाय चुनाव में जीत दर्ज कर समाज और पत्रकारिता जगत का मान बढ़ाया है, उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं पत्रकारिता क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले साथियों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment