Jamshedpur (Nagendra) जमशेदपुर शहर की सामाजिक संस्था लोक समर्पण द्वारा एग्रिको में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. संस्था के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में आयोजित समारोह में शहर के राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई .समारोह में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह एवं टाटा मोटर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान फगुआ गीतों की मधुर धुन पर अतिथियों और संस्था सदस्यों ने जमकर नृत्य किया. पूरा वातावरण रंग-गुलाल से सराबोर रहा. लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया.
मिलन समारोह में मौजूद लोगों ने स्वादिष्ट एवं पारंपरिक व्यंजनों का भी भरपूर आनंद उठाया. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का त्योहार होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है. जिस तरह होली में हम सभी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं, उसी भावना को समाज में पूरे वर्ष बनाए रखने की आवश्यकता है. उन्होंने आगे कहा कि लोक समर्पण संस्था निरंतर सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रतिबद्ध है.
विगत कई वर्षों से संस्था विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचकर ईमानदारी और समर्पण भाव से समाज सेवा कर रही है और आगे भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य जारी रहेंगे. होली मिलन समारोह में चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, गुंजन यादव, योगेश मल्होत्रा, कल्याणी शरण, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अनिल मोदी, काली शर्मा, अमित अग्रवाल, पप्पू उपाध्याय, रंजीत सिंह, युवराज सिंह, बापन बनर्जी, विकास शर्मा, कुमार अभिषेक, रितेश झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, रंजीत सिंह, मारुति नंदन पांडेय, मिथिलेश साव, संस्था के नीरज कुमार कैबर्ता, ज्ञान सिंह चौहान, दीपक सिंह, सोनू दत्ता, सुभाष मुखी, मिथिलेश साव, महावीर सिंह, गौरव कैबर्ता, मोनोजीत घोषाल एवं सतनाम सिंह एवं संस्था के कई अन्य सदस्यगण मौजूद रहे.


No comments:
Post a Comment