Jamshedpur (Nagendra) मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन जुगसलाई स्थित महेश्वरी मंडल, एम.ई. स्कूल रोड में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां, धमाल, ढप, गीत-नृत्य तथा अबीर-गुलाल एवं फूलों की होली खेली गयी, जो विशेष आकर्षण बना रहा। समारोह के दौरान पारंपरिक होली उत्सव के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति भी हुई। कार्यक्रम के उपरांत ठंडाई एवं रात्रि भोज का भी सबने आनन्द उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष दिलीप काउंटिया ने की। समारोह में धर्मेंद्र केजरीवाल एवं उनकी टीम द्वारा राजस्थान फ्लेवर के आकर्षक लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। मंच संचालन अनीश खिरवाल ने प्रभावशाली ढंग से किया।
कार्यक्रम के दौरान परिषद चुनाव में हाल ही में विजयी हुए समाज जनों का सम्मान किया गया। फूलों की होली, अबीर-गुलाल के साथ सभी ने प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया। राजस्थान के पारंपरिक व्यंजन एवं ठंडाई की विशेष व्यवस्था ने समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर संतोष छपोलिया, संदीप मुरारका, अजय भालोटिया, लिप्पू शर्मा, कमल किशोर अग्रवाल, संजय कसेरा,हेमंत गुप्ता, अनिल रिंगसिया, मंटू अग्रवाल, स्वरूप गोलछा, राजीव अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, बबलू सरस्वत, अनीश खिरवाल, राजेश गढ़वाल, कुणाल भालोटिया, प्रकाश भालोटिया, प्रदीप मित्तल, अशोक गोयल, नीरज भूत, उत्सव मित्तल, विक्की अग्रवाल (मालीराम), मनोज शर्मा, मोहित चौधरी, संतोष अग्रवाल (मालू), राजेश जैसुका, अमीष अग्रवाल, पीयूष गोयल, अश्विनी अग्रवाल, पवन नरेड़ी, मनोज गोयल, प्रकाश बजाज, दिलीप काउंटिया, पिंकू बेसन के साथ-साथ अनु मित्तल, नमिता मित्तल, पूजा संघी एवं सुनीता अग्रवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। अध्यक्ष दिलीप काउंटिया ने सभी सदस्यों, मातृशक्ति एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, संस्कृति एवं पारंपरिक मूल्यों को और मजबूत करते हैं।

No comments:
Post a Comment