Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur भाजपा समर्थित अर्चना दुबे बनीं जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष, हिदायत समर्थक इरशाद अंसारी को मिले मात्र तीन वोट BJP supported Archana Dubey became the vice president of Jugsalai Municipal Council, Hidayat supporter Irshad Ansari got only three votes.

 


Jamshedpur (Nagendra) जुगसलाई नगर परिषद के वाइस चेयरमैन के चुनाव में वार्ड 21 की पार्षद अर्चना दुबे विजयी घोषित की गई. उन्हें सर्वाधिक 11 वोट मिले. जबकि दूसरे स्थान पर वार्ड 12 से पार्षद सुरेश शर्मा उर्फ लिप्पू शर्मा रहे. उन्हें 6 वोट मिले. जबकि राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान के करीबी व वाइस चेयरमैन के प्रत्याशी इरशाद अंसारी को मात्र तीन वोट ही मिल पाया. जबकि चौथे प्रत्याशी राहत हुसैन को केवल दो वोट से ही संतोष करना पड़ा. इससे पहले जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष निर्वाचित नौशीन खान समेत 22 वार्ड सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी (एडीएम) ने शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन लिया गया. 


जिसमें चार वार्ड सदस्यों ने पर्चा दाखिल किया. पर्चा दाखिल होने के बाद नाम वापसी के लिए समय दिया गया. तय समयसीमा में जब किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया तो, निर्वाची पदाधिकारी ने गुप्त मतदान कराने का निर्णय लिया. प्रखंड मुख्यालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में मतदान कराया गया. मतदान के बाद शाम 4 बजे परिणाम की घोषणा की गई. उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अर्चना दुबे को नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान ने शपथ दिलायी. इससे पहले नौशीन खान ने अर्चना दुबे को गले लगाकर जीत की बधाई दी.


सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ काम करूंगी : अर्चना दुबे -चुनाव जीतने के बाद अर्चना दुबे ने कहा कि जुगसलाई के विकास के लिए सभी के साथ मिलकर काम करूंगी , जिससे सबका विकास सुनिश्चित हो सके. विकास कार्य में कोई भेदभाव नहीं होगा. जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में उप मेयर के रूप में निर्वाचित अर्चना दुबे की जीत पर बधाई देने वालों का तांता लग गया , 17 को जुगसलाई प्रदीप मिश्रा चौक से निकलेगा विजय जुलूस।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.