Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो थाना शांति समिति की बैठक में उठा नशाखोरी का मुद्दा The issue of drug abuse was raised in the meeting of Mango Police Station Peace Committee.

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो क्षेत्र में आगामी ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी को देखते हुए सोमवार को मानगो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओ, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त समेत विभिन्न समाजों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान लोगों ने पर्व के समय साफ-सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और नशाखोरी पर रोक लगाने जैसे मुद्दे उठाए।


इस पर प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया गया कि त्योहारों के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। वहीं एसडीओ ने कहा कि जमशेदपुर हमेशा से शांति और भाईचारे का प्रतीक रहा है, और इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी कि पर्व के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।साथ ही शहरवासियों से अपील की गई है कि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाएं और जरूरत पड़ने पर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.