Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur खीरू महतो जदयू झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित, सुबोध श्रीवास्तव बने पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष Khiru Mahato elected as the state president of JDU Jharkhand, Subodh Srivastava became the East Singhbhum district president.

 


Jamshedpur (Nagendra) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) झारखंड प्रदेश कार्यालय रांची में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद खीरू महतो को सर्वसम्मति से पार्टी का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। यह चुनाव प्रक्रिया प्रदेश निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार के निर्देशन में राज्य परिषद सदस्यों और जिलाध्यक्षों की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत पूर्व में निर्वाचित सभी जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को औपचारिक रूप से निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी क्रम में सुबोध श्रीवास्तव को जनता दल यूनाइटेड का पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष तथा अजय कुमार को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया। 


कार्यक्रम के दौरान जदयू पूर्वी सिंहभूम और जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्हें शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नीरज सिंह, वीर सिंह देवगम, गणेश नायर, भास्कर मुखी, मनोरंजन महतो, चंद्रशेखर राव, दिनेश कुमार सिंह और लव सरदार सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.