Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur वर्कर्स कॉलेज में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का भव्य आयोजन , 58 छात्रों ने लिया हिस्सा Develop India Youth Parliament 2026 was organised in a grand manner at Workers College, 58 students participated.

 


Jamshedpur (Nagendra) वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर में ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026’ का भव्य आयोजन किया गया । इसके तहत पूर्वी सिंहभूम जिले का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन MY Bharat और National Service Scheme (एनएसएस) के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का विषय था — “आपातकाल के पचास साल: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक”। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एबीएम कॉलेज जमशेदपुर के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार, एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. कमल कुमार महतो और जिला युवा अधिकारी डॉ. मंटू पातर मौजूद थे। 


अतिथियों का स्वागत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ने पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिह्न देकर किया। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को लोकतंत्र और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में जागरूक करते हैं और युवाओं को राजनीति और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरीत भी करते हैं । वहीं सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक बनाते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राजनीति में भागीदारी बढ़ाकर देश और समाज की सेवा के लिए आगे आएं। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और देश के विकास को गति देना है। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में प्रो. राजेंद्र जायसवाल, प्रो. डॉ. प्रकाश दुबे, डॉ. सुमित कुमार ठाकुर (कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य), उमेश विक्रम कुमार (टाटा स्टील), प्रदीप बेसरा (जिला परिषद सदस्य, पटमदा) और कुसुम पूर्ती (जिला परिषद सदस्य) मौजूद रहे।इस यूथ पार्लियामेंट में पूर्वी सिंहभूम जिले के एक दर्जन से अधिक कॉलेजों से कुल 58 प्रतिभागियों (30 छात्राएं और 28 छात्र) ने भाग लिया।


निर्णायक मंडल ने पाँच प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट के लिए चयनित किया। इनमें शामिल हैं —मेघा रावत (करीम सिटी कॉलेज), संचित घोष (केएमपीएम कॉलेज), संगम गुप्ता (करीम सिटी कॉलेज), पलक तिवारी (पटमदा कॉलेज), मानव घोष (वर्कर्स कॉलेज ।


कार्यक्रम के समन्वयक एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आलोक कुमार चौबे थे, जिन्होंने मंच संचालन भी किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरभि सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी प्रतिभागियों को अंत में प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.