Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मानगो बस स्टैंड से 26 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार Jamshedpur witnesses major drug crackdown; two smugglers arrested with 26 kg of marijuana at Mango bus stand

 


Jamshedpur (Nagendra) पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मानगो बस स्टैंड गेट नंबर-5 के पास से दो युवकों को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गांजा खरीदकर उसे बिहार और पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी में थे। जानकारी के मुताबिक 14 मार्च की सुबह करीब 3 बजकर 35 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि मानगो बस स्टैंड के शौचालय के पास दो युवक गांजा खरीदकर बाहर ले जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और मौके पर छापेमारी की गई।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम बंगाल के नदिया जिला निवासी विश्वजीत विश्वास और बिहार के नवादा जिला निवासी मो. ताबिज शामिल हैं। तलाशी के दौरान विश्वजीत विश्वास के पास से करीब 17 किलो गांजा, 5 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जबकि मो. ताबिज के पास से लगभग 9 किलो गांजा, 1800 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध नशा तस्करी के कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.