Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड भर्ती में हो रही देरी पर विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में उठाया सवाल MLA Purnima Sahu raised questions in the Assembly on the delay in Home Guard recruitment in East Singhbhum district.

 


Jamshedpur (Nagendra) जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी का मुद्दा मंगलवार को झारखंड विधानसभा में उठाया। शून्यकाल के दौरान उन्होंने सरकार से इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा दौड़ आयोजित नहीं की गई है। जिसके कारण हजारों अभ्यर्थियों को तनाव के साथ मानसिक, आर्थिक और आयु सीमा से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 


उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि राज्य के कई अन्य जिलों में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दौड़ की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले में भर्ती की प्रक्रिया लंबित पड़ी हुई है। पूर्णिमा साहू ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन सबसे पहले प्रारंभ हुआ था, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि इसी जिले में भर्ती की प्रक्रिया सबसे अधिक विलंबित हो गई है। इससे अभ्यर्थियों में निराशा और असंतोष का माहौल बन रहा है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह करते हुए सरकार से मांग की कि अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) जल्द से जल्द आयोजित कराई जाए, ताकि लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे युवाओं को राहत मिल सके।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.