Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur प्राकृतिक चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन बिस्टुपुर में आज Naturopathy awareness camp organized in Bistupur today

 


Jamshedpur (Nagendra) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, जमशेदपुर द्वारा लोगों को प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने और बिना दवाइयों के स्वास्थ्य लाभ के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “प्राकृतिक चिकित्सा जागरूकता शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम गुरुवार को शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज, 4, इनर सर्किल रोड, गोपाल मैदान के पास, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में किया जाएगा। इस शिविर में विश्व प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. रमेश तिवानी (भोपाल) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। डॉ. तिवानी पीएचडी (योगा), एम.फिल (योगा), एमएससी (योगा) हैं तथा संत हिरदाराम योग एवं नेचर क्योर हॉस्पिटल, भोपाल के वाइस प्रेसिडेंट हैं।


शिविर में बताया जाएगा कि किस प्रकार भोजन शैली में परिवर्तन करके गंभीर और लाइलाज मानी जाने वाली बीमारियों जैसे कैंसर, मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, सोरायसिस, किडनी की समस्या सहित 75 से अधिक बीमारियों से प्राकृतिक तरीके से राहत प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि “स्वयं ही अपने डॉक्टर बनें” और प्राकृतिक आहार व जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ जीवन जिएं। आयोजकों ने शहरवासियों से इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्राकृतिक स्वास्थ्य के इस महत्वपूर्ण ज्ञान का लाभ उठाने का आह्वान किया है। संपर्क : 9234766511, 8987739800.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.