Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर कोर्ट की बढ़ाई गई सुरक्षा, सिटी एसपी कोर्ट परिसर का किया निरीक्षण Security of Jamshedpur Court increased, City SP inspected the court premises.

 


Jamshedpur (Nagendra) झारखंड के कई जिलों में कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जिला पुलिस की ओर से कोर्ट की सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारी की गई है. जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि लगातार धमकी के मामलों को देखते हुए जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को जमशेदपुर कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान न्यायालय के गेट संख्या एक से लेकर गेट संख्या तीन तक सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट की बारीकी से जांच की गई.


पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए. न्यायालय परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे के जरिए न्यायालय में आने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है. न्यायालय में आने वाले लोगों के बैग और अन्य सामान की जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं.


जमशेदपुर पुलिस अलर्ट -सिटी एसपी -सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि जमशेदपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और घबराने की जरूरत नहीं है. अगर कोई सूचना या संदिग्ध के संदर्भ में जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दें. सिटी एसपी ने बताया कि न्यायालय के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. आपको बता दें कि जमशेदपुर के प्रमुख शिक्षण संस्थान एक्सएलआरआई को भी ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. 


इस मामले में भी पुलिस की जांच जारी है. साथ ही झारखंड के कई जिलों के न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसे लेकर राज्य स्तर पर पुलिस प्रशासन अलर्ट है. वहीं वर्तमान हालात को देखते हुए जमशेदपुर पुलिस की ओर से न्यायालय की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं . झारखंड के रांची, बोकारो धनबाद में न्यायालय को बम से उड़ाने की ई-मेल के जरिए धमकी मिली है.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.