Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur एसएसपी पीयूष पांडेय ने देर रात जारी किया आदेश, कई थानों में बदले गए प्रभारी SSP Piyush Pandey issued an order late last night, in-charges of several police stations were changed.

 


Jamshedpur (Nagendra) वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। देर रात जारी आदेश के अनुसार सभी तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को सीतारामडेरा थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरंजन कुमार को सीतारामडेरा से हटाकर बर्मामाइंस थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार को जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। 


वहीं टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को साकची सीसीआर भेजा गया है। इसके अलावा बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को साकची थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि फैज़ अहमद को साकची सीसीआर से हटाकर सिदगोड़ा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार और जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा जिले के कई अन्य थानों और सर्किलों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.