Jamshedpur (Nagendra) RPF इंस्पेक्टर राम महर सर के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रेल मंत्रालय, भारत सरकार - चक्रधरपुर डिवीज़न में जवानों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष कर अपने ड्यूटी के दौरान जवानों में कैसे आत्मबल और साहस के साथ पॉजिटिव वातावरण को बनाए रखा जा सकता है और कैसे अपने सोंच से एटीट्यूड को पॉजिटिव बना सकते हैं। इस विषय पर प्रकाश डालते हुए जमशेदपुर से पधारे बीके अरविंद भाई ने बहुत सारे टिप्स दिये और बताया कि आज हम सबके अंदर जो बैटरी रूपी आत्मा है - उसको चार्ज करने की जरूरत है।
इसपर जोड़ देते हुए उन्होंने बताया कि कैसे हम हलचल जैसे वातावरण में भी अपने आप को शांत रख सुरक्षित महसूस कर सकते है ताकि पॉजिटिव एटीट्यूड के साथ सेवा कर सकते है , जिससे हमारा जीवन बेहतर बनेगा और हमें जीवन को हर माहौल में तनाव मुक्त जीवन अनुभव कर सकेंगे।
बाद में बीके पायल बहन ने सभी सुरक्षा बल के जवानों को गहन राजयोग का अभ्यास करवाया और बीके सोनू ने सबको धन्यवाद ज्ञापन देकर लोकल ब्रह्माकुमारीज सेंटर आने का आग्रह किया और सभी ऑफिसर्स को धन्यवाद देते हुए सबको ईश्वरीय प्रसाद प्रदान किया। इस प्रोग्राम में बीके जितिन भाई लक्ष्मी माता भी उपस्थित रहे।

.jpeg)

No comments:
Post a Comment