Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन सोशल जस्टिस संगठन ने राजस्थान प्रदेश टीम के द्वारा संविधान संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया United Human Rights and Anti Corruption Social Justice Organization organized Constitution Seminar and Felicitation Ceremony through Rajasthan State Team.

 


Jamshedpur (Nagendra) संयुक्त मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी सामाजिक न्याय संगठन के द्वारा मानव अधिकार के प्रति जागरूकता कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास  के नेतृत्व में एवं राजस्थान टीम के तत्वावधान में संविधान संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन कोटा जिले के रेलवे पुलिस फोर्स के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में IRS के.सी. धुमरिया (सेवानिवृत्त प्रिंसिपल डायरेक्टर, आयकर विभाग), भारत सरकार उपस्थित रहे। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास ने की। वरिष्ठ अतिथियों में पूर्व सांसद रामनारायण मीणा, संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी IPS हनुमान सहाय मीणा, जन मोर्चा सामाजिक संगठन के हाफिज अली मंजूर, अब्दुल लतीफ आर्को, IPS बी.के. मीणा (सेवानिवृत्त सुरक्षा आयुक्त), अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष चतुर्भुज खींची, चम्पा वर्मा (राष्ट्रीय सचिव, रेलवे म.यू), बाल किशन मीणा, विधि अधिकारी एवं समाजसेवी लोकेश शर्मा, लोकेश गौतम, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ACB के अधिकारीगण, बालमुकुंद मीणा (विधि अधिकारी, के.डी.ए.), संगठन के सदस्य, कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष धनपाल मीणा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में राजस्थान से आए सभी सदस्यों को सम्मान मेडल, प्रतिष्ठित पद, प्रशंसा पत्र एवं भारतीय संविधान की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान मानवाधिकारों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने संविधान एवं अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क कर मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।


मुख्य सामाजिक कार्यकर्ताओं में पूर्व बैंक मैनेजर जयसिंह चौहान, रघुवीर सिंह विमल लकवाल, तम्मना शर्मा, जे.पी. शर्मा, सुनीता मीणा, सोहनलाल मीणा, अभिषेक वाल्मीकि प्रदेश सचिव (समाज सेवी), रेखा कलेशिया, मीनाक्षी साहू, नितेश, प्रवीण मीणा, अजय, मुकेश कुमार, बीना मीणा, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र मीणा, शोभाराम, पी.सी. मीणा, वी.के. मीना, आर.सी. वर्मा, नरेंद्र मीणा, दिव्या मीणा एवं आर.डी. मीना आदि उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता चम्पा वर्मा, राष्ट्रीय सचिव, हिन्द मजदूर संघ ने सामाजिक बुराइयों एवं उनके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने मृत्यु भोज, भ्रष्टाचार, बाल विवाह तथा दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने हेतु ठोस सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं सामाजिक जागरूकता के संकल्प के साथ किया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.