Guwa (Sandeep Gupta) 28 अप्रैल 2026 को 26वीं वाहिनी सीआरपीएफ के कमांडेंट राजीव रंजन के निर्देशन में डैट/26वीं सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चन्द्र बादल के नेतृत्व में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत किरीबुरू परिसर सहित वाहिनी के एफ/26 जम्बाईबुरु, ई/26 थलकोबाद, जी/26 झिरझिरिबुरु तथा गुण्डीजोरा क्षेत्र के आसपास व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज को प्रकृति, वृक्षों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम के दौरान फलदार पौधे, छायादार पौधे तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले विभिन्न हर्बल पौधों का रोपण किया गया।
जवानों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण पर मानव जीवन पूरी तरह निर्भर है। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, ताकि प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बना रहे। कार्यक्रम के समापन पर “स्वच्छ सारंडा, हरित सारंडा” का संदेश दिया गया। सीआरपीएफ के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया।


No comments:
Post a Comment