Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa आंधी से गुवा बाजार में बिजली गुल, पानी सप्लाई ठप होने से लोग परेशान Due to the storm, electricity was cut off in Guwa Bazaar, people were troubled due to the disruption in water supply.

 


Guwa (Sandeep Gupta) बुधवार देर रात आई तेज आंधी के कारण गुवा बाजार क्षेत्र में बिजली का तार टूट गया, जिससे पूरे इलाके में रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल रहने का असर गुरुवार सुबह से सेल के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर भी पड़ा, जिसके कारण पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। पानी आपूर्ति ठप होने से लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग पानी के लिए हर घर जल योजना के तहत सोलर आधारित जल मीनार पर निर्भर नजर आए, जहां सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ जुटी रही। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक पानी बंद होने से दैनिक कार्यों में भी काफी दिक्कतें हुईं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। इस संबंध में सेल के एक अधिकारी ने बताया कि बिजली बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है और शाम तक पानी की सप्लाई पुनः शुरू कर दी जाएगी। बिजली और पानी संकट से परेशान लोगों ने प्रशासन से ऐसी स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.