Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa रूटागुटू के जंगलों में मुठभेड़, गोलियों की गूंज से दहला कोल्हान Encounter in the forests of Rutagutu, Kolhan shaken by the sound of bullets

Guwa (Sandeep Gupta) पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र स्थित टोंटो थाना अंतर्गत रूटागुटू के घने जंगल बुधवार तड़के गोलियों की आवाज से दहल उठे। कोबरा 209 बटालियन के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे, तभी पहले से घात लगाए माओवादियों से उनका आमना-सामना हो गया। इसके बाद दोनों ओर से भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े चार बजे मुठभेड़ शुरू हुई, जो कुछ समय तक रुक-रुक कर चलती रही। लगातार फायरिंग से पूरा जंगल युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गया। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान तेज कर दिया है। 


सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बल पिछले दो दिनों से गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई और तूनबेड़ा इलाके में सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे थे। जवानों की गतिविधियों पर नजर रख रहे माओवादी आखिरकार रूटागुटू के जंगलों में सामने आ गए, जिसके बाद सीधा टकराव शुरू हो गया। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है और जवान पूरी सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में गोइलकेरा क्षेत्र में पूर्व माओवादी रमेश चाम्पिया की हत्या के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया था। खुफिया एजेंसियों को संकेत मिल रहे थे कि माओवादी फिर से सक्रिय होकर सारंडा और कोल्हान के जंगलों में पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। 


सूत्रों के अनुसार कुख्यात माओवादी नेता मिसिर बेसरा के नेतृत्व में संगठन छोटे-छोटे समूहों में सक्रिय है और छापामार रणनीति अपनाकर सुरक्षा बलों को चुनौती दे रहा है। फिलहाल पूरे कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ड्रोन, ट्रैकिंग टीम और अतिरिक्त फोर्स की मदद से निगरानी बढ़ा दी गई है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.