Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa हेन्देदिरी स्कूल में घुसे जंगली हाथी, मिड डे मील व्यवस्था ठप Wild elephants enter Hendediri school, disrupting mid-day meal scheme

 


Guwa (Sandep Gupta) सारंडा जंगल क्षेत्र स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, हेन्देदिरी में 28/29 अप्रैल की मध्य रात्रि दो जंगली हाथियों ने भारी उत्पात मचाया। हाथियों ने स्कूल परिसर में घुसकर रसोईघर का दरवाजा तोड़ दिया और बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए रखे गए चावल, राशन व सब्जियों को खा गए। साथ ही रसोईघर में रखे अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद विद्यालय की मध्याह्न भोजन व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। राशन समाप्त हो जाने के कारण बुधवार को बच्चों को भोजन नहीं मिल सका। स्कूल पहुंचे बच्चे भय के माहौल में पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जबकि अभिभावकों में भी चिंता व्याप्त है। 


दुविल गांव निवासी वीर सिंह हंसदा ने बताया कि विद्यालय उनके गांव के हेन्देदिरी टोला में स्थित है। उन्होंने कहा कि रात में दो हाथियों ने स्कूल में जमकर उत्पात मचाया और काफी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी अब भी आसपास के जंगलों में डटे हुए हैं, जिससे गांव में जान-माल का खतरा बना हुआ है। लोगों में दहशत का माहौल है और बच्चे भी स्कूल जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि हाथियों को जल्द गांव क्षेत्र से दूर जंगल की ओर खदेड़ा जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके और स्कूल की व्यवस्था सामान्य हो सके।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.