Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa किरीबुरू हिलटॉप ओड़िया स्कूल का स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ, भावनाओं से भरा पहला दिन Golden Jubilee Celebrations of Kiriburu Hilltop Odia School kick off with grand opening; first day filled with emotions

 


Guwa (Sandeep Gupta) किरीबुरू हिलटॉप स्थित ओड़िया स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह का प्रथम दिवस बड़े ही गरिमामय और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ किरीबुरू खदान के सीजीएम (माइंस) प्रशान्त मनोहर राव शिरपुरकर द्वारा झंडोतोलन कर किया गया, जबकि पद्मश्री तुलसी मुंडा जी ने स्वर्ण जयंती का शिलान्यास किया। दिनभर पुरातन छात्र-छात्राओं का आगमन लगातार जारी रहा। आयोजन समिति द्वारा सेल प्रबंधन के सहयोग से उपलब्ध कराए गए आवास में सभी पूर्व छात्रों को सम्मानपूर्वक ठहराया गया। इस दौरान पुराने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच वर्षों पुरानी यादें ताजा हुईं। अतीत और वर्तमान के इस मिलन ने ऐसा भावुक माहौल बनाया कि कई लोगों की आंखें नम हो गईं।


पुराने मित्रों और गुरुओं से मिलन सभी के लिए यादगार पल बन गया। पूर्व छात्रों ने आयोजन समिति का आभार जताते हुए कहा कि यह केवल स्वर्ण जयंती नहीं, बल्कि बीते समय और वर्तमान का अद्भुत संगम है, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं। संध्याकालीन समारोह में सब कलेक्टर तथा दोनों खदानों के डीसी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। सब कलेक्टर ने बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे माहौल और भी आकर्षक बन गया। 


दो दिवसीय इस समारोह का आज रविवार अंतिम दिन है। पुराने दोस्त एक-दूसरे के साथ बिताए भावुक पलों को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए। इस सफल आयोजन में स्कूल के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंधिया के नेतृत्व में उनकी टीम धीरेन पृष्टि, राजेश कुमार बेहेरा,रमाकांत परीडा,अरुण कुमार राउत राय,अभिमन्यु सेठी,संतोष कुमार पांडा एवं बीरेंद्र खिलार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.