Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बड़ाजामदा में चोरी की घटनाएं बढ़ीं, ठेला दुकानदारों को बनाया निशाना Thefts increased in Barajamda, street vendors were targeted.

 


Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा बस स्टैंड के पास सड़क किनारे ठेले पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को अज्ञात चोरों ने बुधवार आधी रात को निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों का ताला तोड़कर अंदर रखे सामान की चोरी कर ली, जिससे स्थानीय दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रात के समय जब दुकानें बंद थीं, तभी चोरों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो ताला टूटा हुआ देखकर घटना की जानकारी हुई। चोरी में दैनिक उपयोग के कई सामान गायब पाए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले एक महीने से बड़ाजामदा और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। दो दिन पहले ही एक मोबाइल दुकान से भी कई मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए थे, जिसकी शिकायत बड़ाजामदा थाने में दर्ज कराई गई थी। 


इधर, बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर बड़ाजामदा थाना पुलिस भी सक्रिय है और लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसके बावजूद अब तक किसी भी मामले में ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है, जिससे लोगों में असंतोष देखा जा रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि क्षेत्र में हो रही छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं में अधिकतर छोटे-छोटे बच्चे शामिल हो सकते हैं, जो नशे की लत के कारण इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.