Jamshedpur (Nagendra) यंग इंडियंस (वाईआई) जमशेदपुर के क्लाइमेट चेंज वर्टिकल द्वारा पूूर्वी सिंहभूम जिला के केन्दुदीह ग्रामीण क्षेत्र में एक नये सामुदायिक तालाब का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया गया। यह पहल जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तालाब के निर्माण से क्षेत्र में भूजल स्तर में सुधार, स्थानीय जल उपलब्धता में वृद्धि, मानसून के जल का बेहतर प्रबंधन तथा पर्यावरणीय स्थिरता को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरविंदर आहूजा, सीएफओ अरुष मेटल कास्टिंग लिमिटेड उपस्थित रहे।
इस अवसर पर केएन राव, रवि पांडेय, स्थानीय समुदाय के सदस्य एवं यंग इंडियंस के क्लाइमेट चेंज चेयर अरुष सभरवाल तथा को-चेयर अनीश मुरारका भी उपस्थित थे। यंग इंडियंस जमशेदपुर की चेयरपर्सन श्रुति झुनझुनवाला एवं को-चेयर भाविन गांधी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से इस परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। साथ ही, अरुष मेटल कास्टिंग लिमिटेड के औद्योगिक सहयोग के लिए संस्था ने विशेष आभार व्यक्त किया। यह तालाब इस वर्ष की पहली परियोजना है, और यंग इंडियंस जमशेदपुर आने वाले समय में इसी प्रकार के और भी जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय परियोजनाओं को क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

No comments:
Post a Comment