Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chandil आदिवासी के जमीन पर निर्माण की गई मकान, सीओ नहीं दे पाए दखल दिहानी A house was built on tribal land, the CO could not give the intervention

 


Upgrade Jharkhand News. नीमडीह प्रखंड के लुपुंगडीह पंचायत अंतर्गत उगडीह मौजा में खाता संख्या 64 के प्लॉट संख्या 17 में 13 डिसमिल एवं 18 में 11 डिसमिल जमीन श्रीमती पिंकी सिंह के पूर्वजों के नाम पर खतियान में अंकित है। उक्त जमीन के कुछ अंश में सुबोध प्रसाद सिंह एवं राकेश सिंह द्वारा अतिक्रमण कर मकान निर्माण की गई है। पिंकी सिंह ने कई वर्षों से जमीन की दखल दिहानी के लिए सम्बंधित विभाग को आवेदन देती रही लेकिन उसे अपना अधिकार नहीं मिला। उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग को पत्र लिखकर इस संबंध में अवगत कराया। आयोग ने इस विषय का संज्ञान लेते हुए समेकित जनजाति विकास अभिकरण सरायकेला खरसावां को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। समेकित जनजाति विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक ने जिला के पुलिस अधीक्षक, चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी एवं नीमडीह के अंचल अधिकारी को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अविलम्ब प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।


नीमडीह के अंचल अधिकारी ने इस विषय का राजस्व उप निरीक्षक एवं अंचल अमीन से जांच कराया। सम्बंधित कर्मचारियों ने स्थल जांच कर सीओ को प्रतिवेदन सौंपा। जिसमें उल्लेख किया गया कि पिंकी सिंह के जमीन पर सुबोध प्रसाद सिंह एवं राकेश सिंह द्वारा अवैध रूप से चारदिवारी निर्माण की गई है। शनिवार को सीओ दखल दिहानी के लिए उगडीह पहुंचे लेकिन सुबोध प्रसाद सिंह एवं राकेश सिंह के उपस्थित नहीं रहने के कारण दखल दिहानी देने के लिए आवश्यक कार्रवाई नहीं कर सकें। नीमडीह के सीओ अभय द्विवेदी ने कहा कि दूसरे पक्ष उपस्थित नहीं रहने के कारण दखल दिहानी का आवश्यक कार्रवाई नहीं हो सका, लेकिन जल्दी पिंकी सिंह को उसका अधिकार दिलाया जायेगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.