Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर में जनगणना की डिजिटल शुरुआत, 1 मई से होगी ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू Digital start in majority, offline form nomination process will start from May 1.

 


Jamshedpur (Nagendra) जनगणना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है ,जहां उपायुक्त राजीव रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल सिस्टम पर आधारित होगी और दो चरणों में संपन्न की जाएगी.यानी इस बार जनगणना को लेकर पूरी व्यवस्था को डिजिटल मोड में बदल दिया गया है. प्रेसवार्ता में उपायुक्त राजीव रंजन ने जनगणना की पूरी रूपरेखा साझा की , उन्होंने बताया कि जिले में जनगणना का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा. पहला चरण 1 मई से शुरू होगा, जिसमे 15 मई तक लोग स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर हाउस लिस्टिंग फॉर्म भर सकेंगे.फॉर्म भरने के बाद एक यूनिक आईडी जेनरेट होगी.इसके बाद 16 मई से जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचकर इसी आईडी के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे.जो लोग ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उनका डेटा भी कर्मी घर जाकर ऑनलाइन दर्ज करेंगे.


कुल 4,602 कर्मियों की होगी तैनाती  -उपायुक्त ने बताया कि इस प्रक्रिया में घर से जुड़ी कई अहम जानकारियां ली जाएंगी जैसे मोबाइल नंबर, वाहन, घर में शौचालय और पेयजल की सुविधा, लैपटॉप की उपलब्धता, और घर खुद का है या किराए का उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरे कार्य में कुल 4,602 कर्मियों की तैनाती की जाएगी, जिसमें 10 प्रतिशत रिजर्व रखा गया है. वहीं 778 सुपरवाइजर भी लगाए जाएंगे, जिनमें भी 10 प्रतिशत रिजर्व होगा.


100 प्रतिशत ऑनलाइन सिस्टम -राजीव रंजन ने बताया कि इस बार की जनगणना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन नहीं होगी, बल्कि 100 प्रतिशत ऑनलाइन सिस्टम के जरिए की जाएगी.वहीं, जनसंख्या गणना का दूसरा चरण 9 फरवरी 2027 से शुरू होगा.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.