Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जीवन ज्योति संस्था बुजुर्गों के लिए अनुभव बैंक की शुरुआत करेगा Jeevan Jyoti Sanstha will start an experience bank for the elderly.

 


Jamshedpur (Nagendra) बुजुर्गों को रोजगार से जोड़ने, उनमें आत्मनिर्भरता बढ़ाने और सामाजिक सहभागिता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुजुर्गों को समर्पित सामाजिक संस्था “जीवन ज्योति” ने “अनुभव बैंक” की शुरुआत की घोषणा की है। इस पहल के माध्यम से इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों को उनके कौशल, अनुभव और विशेषज्ञता के अनुरूप रोजगार के अवसरों से जोड़ा जाएगा। यह जानकारी संस्था के संस्थापक महासचिव मनोज मिश्रा ने मानगो डिमना रोड स्थित अविनाश नगर में आयोजित बैठक के बाद दी। उन्होंने बताया कि संस्था लंबे समय से बुजुर्गों को सम्मानजनक रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयासरत है और अब “अनुभव बैंक” के माध्यम से इस दिशा में एक ठोस कदम उठाया गया है। 


बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपाध्यक्ष महेश चौबे ने कहा कि जो बुजुर्ग काम करने के इच्छुक हैं, वे इस पहल से जुड़कर अपने जीवनभर के अनुभव और कौशल को सामने ला सकेंगे। संस्था इन जानकारियों का व्यवस्थित संकलन कर उन्हें विभिन्न संस्थानों, व्यवसायों और सामुदायिक कार्यों से जोड़ने का कार्य करेगी। इस दौरान सचिव रश्मि सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में कई बुजुर्ग शारीरिक रूप से सक्षम होने के बावजूद अवसरों की कमी के कारण निष्क्रिय हो जाते हैं, जिससे उनमें अकेलापन और आर्थिक निर्भरता बढ़ती है। “अनुभव बैंक” न केवल उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि उनके आत्मसम्मान को पुनर्स्थापित करते हुए समाज में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करेगा। 


संस्था ने सभी इच्छुक बुजुर्गों से इस पहल से जुड़ने की अपील की है, ताकि वे अपने अनुभव को नई पहचान देकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकें। साथ ही, स्थानीय संस्थानों, व्यवसायों और नागरिकों से भी इस पहल को सहयोग देने का आग्रह किया गया है। बैठक में मनोज मिश्रा, महेश चौबे, आर.बी. सहाय, रवि शंकर, रश्मि सिन्हा, कीनू बैठा, एल.बी. प्रसाद, लाल बाबू चौधरी, विष्णु लाल, जिष्णु महतो, प्रेम लाल साहू, विश्वनाथ, आर.के. मिश्रा, विजय शर्मा, एस.पी. श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.