Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur लौहनगरी के तक्ष पांडेय ने पटना जूनियर मास्टर्स गोल्फ कप 2026 जीता Lohanagar's Taksh Pandey wins Patna Junior Masters Golf Cup 2026

 


Upgrade Jharkhand News. लौहनगरी के तक्ष पांडेय ने पटना जूनियर मास्टर्स गोल कप 2026 अपने नाम किया है। जो आईजीयू ईस्ट जोन जूनियर फीडर टूर का दूसरा चरण था और 18 से 19 अप्रैल तक पटना गोल्फ क्लब में आयोजित किया गया। 17 अप्रैल को अभ्यास सत्र निर्धारित होने के साथ, 30 से अधिक जूनियर गोल्फरों ने खराब मौसम की स्थिति के बावजूद उत्साहपूर्वक अपने गोल्फ कौशल का प्रदर्शन किया। तक्ष पांडेय ने सी बॉयज कैटेगरी में जीत हासिल की, जबकि ध्रुव डी. पटोदिया और प्रलक्ष प्रलेया ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।


तक्ष पांडेय लोयोला स्कूल बिस्टुपुर के सातवीं कक्षा के छात्र हैं। उसकी उपलब्धि पर लोयोला स्कूल के प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडीज एसजे ने प्रशांत जाहिर करते हुए भविष्य में और अच्छा करने की उम्मीद जताई है। तक्ष पांडेय के पिता हर्ष पांडेय जमशेदपुर कोर्ट में वकील है और उनके दादा सुधीर कुमार पांडेय वकालत पैसे में पहचान के मोहताज नहीं है। तक्ष पांडेय की इस सफलता पर पूरा पर व्यवहार खुश है और दादा सुधीर पांडेय के अनुसार वह काफी अनुशासित है और स्वयं ही खेल के साथ ही पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करता है।


पांडेय परिवार दूसरी बार अखबार की सुर्खियों में आया है। थोड़े दिन पहले मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाड़ी फिल सॉल्ट (आरसीबी) को पुरस्कृत करते रत्नेश पांडेय देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के साथ नजर आए थे। जो वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पांडेय के बड़े बेटे हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.