Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग आयोजित Tata Motors Workers Union committee meeting held

 


Jamshedpur (Nagendra)  मंगलवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग यूनियन के गोपेश्वर हॉल में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कमेटी मीटिंग में विषय प्रवेश महामंत्री आरके सिंह ने कराया। संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया। कमेटी मीटिंग में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह, यूनियन के तमाम पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबर मौजूद थे। 


कमेटी मीटिंग के दौरान हाल ही में संपन्न हुए वेतन समझौता की समीक्षा की गई तथा यूनियन में रिक्त हुए तीन पदों पर निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव पदाधिकारी समेत पांच सदस्यीय कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया। गौरतलब हो कि यूनियन में एक कमेटी मेंबर तथा दो पदाधिकारियों के सेवानिवृत्त होने से पद रिक्त हुआ है। जिस पर चुनाव कराया जाना है। कमेटी मीटिंग के दौरान सभागार में उपस्थित यूनियन के कमेटी मेंबरों ने वेतन समझौते को एतिहासिक एवं मजदूरहित में करार दिया। सबों ने नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए वेतन समझौता बेहतर कराने के लिए महामंत्री आरके सिंह, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, सलाहकार प्रवीण सिंह को शुभकामनाएं दी तथा नेतृत्व को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया । 


कमेटी मीटिंग को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि ग्रेड रीविजन में जो बातें संज्ञान में लाई गई उस पर प्रबंधन से बातचीत कर उसे समय से पूरा किया गया। उन्होंने फैंस क्लब के सेवा कार्यों की भी सहारना की ।  अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि मजदूरों के हित में महामंत्री आरके सिंह जी के साथ लगातार विचार विमर्श होती रहती है। सही तालमेल के साथ चलने का ही नतीजा है कि आज हम सब यूनियन के उपलब्धियों के बारे में गर्व से बोल पाते हैं। रक्तदान के क्षेत्र में कीर्तिमान, टाटा साहब के प्रतिमा स्थापित करने से लेकर ग्रेड समझौता तक की उपलब्धि आप सबों के सहयोग के कारण ही हासिल करने में कामयाबी मिली है।  इसका श्रेय यूनियन की एक जुटता एवं मजदूर भाईयों को जाता है। 


सलाहकार प्रवीण सिंह ने कहा कि काम का उचित दाम कैसे लिया जाता है यह बात यूनियन नेतृत्व ने इस बार बखूबी करके दिखाया है। आप सब इसी तरह यूनियन नेतृत्व को सपोर्ट करते रहिए फिर देखिए इससे भी अच्छे परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे।  अंत में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कमेटी मीटिंग संपन्न हुई। उपचुनाव के लिए पांच सदस्यीय संचालन समिति इस प्रकार है। जिस पर सबों ने हाथ उठाकर सहमति जताया। 

1. चिदानंद खंडई ( चुनाव पदाधिकारी ), 2. दुर्गेश कुमार ( सदस्य) , 3. टोटन बनर्जी ( सदस्य ) , 4. धनंजय मिश्रा  ( सदस्य ) , 5. गौरव कुमार ( सदस्य) ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.