Jamshedpur (Nagendra) आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 50 मोतियाबिंद रोगियों 1 महीने के अंतराल में दोनों आंख का फेको सर्जरी कर निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया । दवा एवं चश्मा पहना कर उनका स्वागत किया गया।आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं (डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा अभियान चला रही है।
प्रत्येक वर्ष 1000 (एक हजार)लोगों का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्र में जांच शिविर लगाकर आंख के रोगियों का फेंको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया है। आज 30 अप्रैल 2018 को ही आयुष्मान लोगों के स्वास्थ्य लाभ के लिए लागू हुआ था।आयुष्मान दिवस है आज के दिन ही आयुष्मान योजना भारत में लागू हुई थी इससे पीड़ित मानवता की सेवा हो सके।



No comments:
Post a Comment