Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur बिरसानगर में मॉ पीताम्बरा मंदिर का वार्षिक महोत्सव शुक्रवार को Annual festival of Maa Pitambara temple in Birsanagar on Friday

 


Jamshedpur (Nagendra) बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में मॉ पीताम्बरा मंदिर का एक दिवसीय प्रथम वार्षिक महोत्सव शुक्रवार 10 अप्रैल को धार्मिक अनुष्ठान के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक पूर्णिमा साहू शामिल होगी। इस सबंध में मंदिर के स्वामी विजयानंद ने आगे बताया कि शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे श्री गणेश पूजन और मॉ पीताम्बरा मूर्ति का अभिषेक पूजा अर्चना से धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ होगा, जो दिन भर चलेगा। 


दोपहर में 12.30 बजे से हवन और एक बजे से प्रसाद वितरण होगा। दोपहर 3 बजे से सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ होगा, जो देर शाम 8 बजे तक चलेगा। रात में 8 बजेे के बाद आरती होगी। आरती के बाद फिर प्रसाद वितरण होगा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना हैं। इसका आयोजन मॉ पीताम्बरा शक्ति पीठ (तोयात्मा सेवा सदन के अंतर्गत) द्धारा हो रहा हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.