Jamshedpur (Nagendra) न्यायिक सक्रियता व कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में तत्पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर का सामाजिक दायित्व के तहत मानवीय चेहरा नजर आया. प्राधिकार का वाहन (वैन) जागरूकता अभियान के तहत सोनारी जा रहा था. इस दौरान मरीन ड्राईव पर सड़क किनारे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी हुई दिखी. उक्त महिला को किसी वाहन ने धक्का मार दिया और फरार हो गया था . उसकी मदद को कोई आगे नहीं आ रहा था . यह देखकर डालसा की जागरूकता वैन वहां रूकी . वैन में सवार सभी अधिकार मित्रों (पीएलवी) ने जख्मी महिला के पास गए और बस्तु स्थिति से अवगत हुए . चोट गंभीर होने के कारण महिला ज्यादा बोलने की स्थिति में नहीं थी .
हालात गंभीर देख डालसा पीएलवी ने मानवता का परिचय देते हुए एक विदिशा सत्पथी नाम की महिला की मदद से उसे अपने वैन मे बैठाया और टीएमएच ले जाकर भर्ती कराया . साथ ही जख्मी महिला के परिजन को भी घटना की जानकारी देकर शीघ्र उन्हें टीएमएच बुलाया गया . बताया जाता है कि महिला अपनी स्कूटी से जा रही थी, उसी वक्त सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी , जिससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई . महिला के सिर से रक्त निकल रहा था और वह दर्द से कराह रही थी, लेकिन ऐन मौके पर उसकी मदद करने वाला कोई नहीं था . इस नेक कार्य में डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायसवाल, संजय तिवारी, मनोज महतो, बालेश्वर दास एवं सुजय दत्ता ने मदद की . इस कार्य के लिए पीड़ित महिला के परिजनों ने डालसा टीम का बहुत बहुत आभार प्रकट किया .


No comments:
Post a Comment