Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur डालसा का न्याय रथ मुसाबनी पहुंचा, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी Dalsa's justice chariot reached Musabani, legal information was given to the villagers.


Jamshedpur (Nagendra) जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा संचालित जागरूकता अभियान के तहत डालसा का न्याय रथ गुरुवार को मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न गांव सोमायडीह, शोहदा , जानूम टांडी , सुरदा क्रॉसिंग चौक , काशीडीह आदि गांवों में भ्रमण किया। डालसा टीम में शामिल पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायशवाल, मनोज महतो , लक्ष्मी मुर्मू , मालती बेसरा , छग्गी मुर्मू एवं बृज कुमार सोरेन द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों के बारे में बताया गया। इस दौरान नागरिक के मौलिक अधिकार व कर्तव्य , घरेलू हिंसा , पोक्सो एक्ट , मानव तस्करी , बाल श्रम, बाल विवाह, डायन प्रथा , नशा उन्मूलन, आपदा , दुर्घटना क्लेम आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 


साथ ही डालसा के कार्य व उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए सरकारी योजनाओं से भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया और वंचित व जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा किसी भी समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों को डालसा कार्यालय एवं स्थानीय स्तर पर संचालित लीगल एड क्लिनिक में संपर्क करने को कहा गया। भीषण गर्मी एवं तपती धूप में लोगों को बीच ठंडा जल वितरित कर पीएलवी ने राहत पहुंचाने का भी काम किया।




No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.