Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur घरेलू एलपीजी गैस एजेंसियों के साथ उपायुक्त की बैठक, आवश्यक निर्देश जारी Deputy Commissioner holds meeting with domestic LPG gas agencies, issues necessary instructions

 


Jamshedpur (Nagendra) उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण से संबंधित एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गैस आपूर्ति व्यवस्था, वितरण प्रणाली तथा उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी घरेलू एलपीजी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप नियमित एवं पारदर्शी तरीके से गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाजार में गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी घरेलू एलपीजी आपूर्तिकर्ता एजेंसियों को उपभोक्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत निवारण प्रणाली को एक्टिव व प्रभावी करने के साथ साथ हेल्पलाईन नंबर का प्रचार प्रसार एवं सार्वजनिक करने का निर्देश दिया गया। साथ हीं पारदर्शिता के साथ उपभोक्ताओं के साथ व्यवहार करने, चिन्ताओं एवं अशंकाओं का समाधान करने का निर्देश दिया गया।


उपायुक्त ने कहा कि कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने, निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने अथवा वितरण में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध सख्त प्रशासनिक एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि किसी प्रकार की शिकायत होने पर प्रशासन को तत्काल सूचित करें।आपूर्तिकर्ता एजेंसियों का उपभोक्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत निवारण हेल्पलाईन नंबर इस प्रकार है :-

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम/इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड 1800-2333-555

भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड 1800-22-4344


बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी  मोजाहिद अंसारी, एडीएम (एसओआर)  राहुल जी आनंद सहित विभिन्न गैस एजेंसी संचालक उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.