Jamshedpur (Nagendra) सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन ' के तत्वावधान में शहर के ख्यातिलब्ध कवि प्रदीप कुमार मिश्र रचित हिन्दी काव्य संग्रह " मन का गवाक्ष" का लोकार्पण समारोह संस्थान के प्रयाग कक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में टाटा मोटर्स के पूर्व उपमहाप्रबंधक डाॅ० चन्देश्वर खां उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन सूरज सिंह राजपूत ने की। जबकि स्वागत भाषण संस्थान के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन सरदार बलविंदर सिंह ने दी।
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलन एवं माँ सरस्वती के तस्वीर पर पुष्पार्पण के बाद डाॅo वीणा पाण्डेय 'भारती' द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से की गई। ततश्चात अतिथियों द्वारा पुस्तक लोकार्पित किये जाने के उपरान्त ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र ने पुस्तक पर विस्तार से अपनी बात रखते हुए कहा कि इस पुस्तक की कविताएं यथार्थ से शाश्वत की यात्रा के लिए पथ प्रदर्शित करती हैं । इसमें देशभक्ति के साथ बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने वाली भी कविताएं हैं, जबकि मुख्य अतिथि डाॅo चंद्रेश्वर खां ने 'गवाक्ष' शब्द पर प्रकाश डाला और श्रोताओं को हिंदी के तत्सम शब्दों के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर डाला।
इसके बाद कवि प्रदीप कुमार मिश्र का साहित्यिक जीवन परिचय सुरेश चन्द्र झा ने बड़े ही सुन्दर अंदाज में प्रस्तुत की, जबकि यमुना तिवारी 'व्यथित' ने इसे अपनी काव्य शैली मेंं प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य रुप से डाॅo रागिनी भूषण, डाॅo आशा गुप्ता, अशोक पाठक स्नेही, नीलाम्बर चौधरी, उपासना सिन्हा, अरुणा झा, सुरेश दत्त पाण्डेय प्रणय, हरभजन सिंह रहबर, विनोद बेगाना, सुस्मिता मिश्र,जितेश तिवारी,डाॅo अरुण कुमार शर्मा, सुजय कुमार, सुमन्त मिश्र, काजल मिश्र, अर्चना झा, नवीता मिश्र, डाॅo मिनाक्षी कर्ण सहित शताधिक साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रही।

No comments:
Post a Comment