Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur तुलसी भवन में पत्रकार सुरक्षा कानून पर एक मई को परिचर्चा आयोजित A discussion was organised on Journalist Protection Act on May 1 at Tulsi Bhawan.

 Jamshedpur (Nagendra) बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में AISMJWA द्वारा एक मई को प्रथम तल में होने वाले कार्यक्रम के दौरान प्रथम चरण में सुबह 11.30 बजे से 1.30 बजे तक पत्रकार सुरक्षा कानून पर परिचर्चा होगी जिसमें कई आमंत्रित अतिथियों एवं गणमान्य लोग शरीक होंगे . वहीं द्वितीय चरण में भोजनावकाश के बाद दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा. 


इस सम्मान समारोह में ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव‌ प्रीतम सिंह भाटिया, प्रदीप उरांव डीएसपी हेडक्वार्टर सरायकेला-खरसावां, प्रभाकर सिंह कुलाधिपति सोना देवी युनिवर्सिटी जमशेदपुर और ऐसोसिएशन के झारखंड प्रभारी शंकर गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित होकर पत्रकार साथियों को सम्मानित करेंगे. उसके बाद पुनः जलपान एवं विश्राम के लिए दो घंटे का अवकाश होगा . तत्पश्चात तीसरे चरण में भजन संध्या की शुरुआत संध्या 6.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक आयोजित की जाएगी . इस कार्यक्रम में पूर्व हेडक्वार्टर डीएसपी भोला प्रसाद सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में सभी पत्रकार बंधुओं को ससम्मान आमंत्रित किया गया है .



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.