Jamshedpur (Nagendra) झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ झामुमो नेता सह केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल एवं शेख बदरुद्दीन के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विगत दिनों झारखंड अधिविध परिषद के द्वारा मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में पूर्वी सिंहभूम जिला को चौथा स्थान प्राप्त होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक समेत जिला के समस्त शैक्षणिक पदाधिकारियों, विभिन्न स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों एवं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए समस्त विधार्थियों को बधाई देते हुए प्रतीक स्वरूप जिला शिक्षा पदाधिकारी को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि पूर्वी सिंहभूम जिला का विगत वर्ष पूरे राज्य में मैट्रिक छात्रों की उत्तीर्णता प्रतिशत के मामले में 22वे स्थान पर था , वहीं इस वर्ष पूर्वी सिंहभूम जिला ने पूरे राज्य में 4था स्थान प्राप्त किया है,जिसे झामुमो ने गर्व का विषय बताया है। इस अवसर पर दोनो वरिष्ठ नेताओं ने इस उपलब्धि के लिए पूरा श्रेय राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन , शिक्षा मंत्री शुदिब्य कुमार सोनू,महिला एवम बाल विकास विभाग के विधानसभा स्तरीय सभापति श्रीमति कल्पना सोरेन एवम राज्य के दिवंगत पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के मार्गदर्शन को दिया है।
जल्द ही झामुमो का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री समेत सभी नेताओं से मिलकर राज्य के स्कूलों से ड्रॉप आउट बच्चो को शिक्षा से पुन: जोड़ने के लिए झामुमो कार्यकर्ताओं के माध्यम से एक अभियान चलाए जाने की मांग सह आग्रह करेगा ।प्रतिनिधिमंडल में अभय पाण्डेय,उमेश गिरी,आर श्रीनिवास राव,दिनेश्वर कुमार,चंदन लाल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment