Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मोहल्ला व पंचायत स्तर पर मानवाधिकार कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे : मनोज मिश्रा Human rights activists will be prepared at Mohalla and Panchayat level: Manoj Mishra

 


Jamshedpur (Nagendra) हर मोहल्ला एवं पंचायत स्तर पर मानवाधिकार कार्यकर्त्ता तैयार किये जायेंगे । यह जानकारी झारखण्ड मानवाधिकार सम्मेलन - जेएचआरसी के राज्य प्रमुख मनोज मिश्रा ने भूईयाडीह मे आयोजित संगठन के कोर कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद दी । उन्होंने बताया कि मानवाधिकारों को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल होगी । मिश्रा ने बताया कि मानवाधिकार उल्लंघन के मामले लगातार बढ़ रहें है ऐसे मे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओ क़ो तैयार करना आवश्यक है ताकि मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ सशक्त अभियान चलाया जा सके। 


बैठक मे इस बात पर ध्यान दिया गया कि मोहल्ला एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्त्ताओ क़ो समय समय पर मानवाधिकार जागरूकता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करके मानवाधिकार उल्लंघन के मामले मे कानूनी कार्यवाही करना, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, पीड़ितों की सहायता, प्रशासन से समन्वय और सामाजिक हस्तक्षेप जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इन कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-गांव और मोहल्लों में लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि वे अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकें और समय पर उचित सहायता प्राप्त कर सकें। 


बैठक मे तय किया गया कि स्कूल कॉलेज एवं छात्रों क़ो भी मानवाधिकार के प्रति जागरूक करने का विशेष अभियान चलाया जायेगा । आज के बैठक मे मनोज मिश्रा के साथ किशोर वर्मा, सलावत महतो, ऋषि गुप्ता, श्याम लाल, एस के बासु, अभिजीत चंदा, विष्णुलाल आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.