Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur घाघीडीह केंद्रीय कारा के बंदियों के बीच कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन Legal awareness camp organized among the prisoners of Ghaghidih Central Jail

 


Jamshedpur (Nagendra) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर केंद्रीय कारा घाघीडीह में बंद कैदियों के बीच कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रुप से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी, चीफ एलएडीसी विदेश सिंहा, सहायक एलएडीसी राजेश श्रीवास्तव तथा जेलर बबलू गोप मौजूद रहे. केंद्रीय कारा घाघीडीह के बंदियों को उनके अधिकार के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई. सभी को बताया गया कि कानूनी सहायता के लिए बंदी आवेदन पत्र के माध्यम से प्रार्थना पत्र प्राधिकार को भेजा जा सकता है. 


खासकर वैसे बंदियों को जिनके परिजन अथवा कोई आश्रित मौजूद नहीं है. वहीं उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच के संबंध में भी जानकारी ली गई. प्राधिकार के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि नालसा गाइड-लाइन के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें वंदियों से उनके मुकदमों की जानकारी ली गई. साथ ही उन्हें कानूनी सहायता के लिए प्रेरित किया गया.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.