Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने कस्तुरबा विद्यालय सुंदर नगर में कार्यक्रम आयोजित किया On the instructions of NALSA and JHALSA, the District Legal Services Authority organized a program at Kasturba Vidyalaya, Sundar Nagar.

 


Jamshedpur (Nagendra) जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर एवं जिला शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में और आपसी समन्वय से सुंदर नगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बालिकाओं के संग बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो अधिनियम आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया । इस प्रतियोगिता सह जागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। बालिकाओं ने जलियांवाला बाग हत्याकांड पर सुंदर मनमोहन नृत्य व नाटक भी प्रस्तुत किया , जिसकी काफी सराहना हुई। 


वहीं इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बालिकाओं को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों,बाल अधिकारों,बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 एवं इसके दुष्प्रभाव,पोक्सो(लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण)अधिनियम 2012 , बाल श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) संशोधन अधिनियम 2016, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।


साथ ही साथ व्यवहारिक जीवन पर बालिकाओं को जीवन में समय का सदुपयोग,अच्छी संगत, अनुशासन, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने एवं देशभक्ति,देशप्रेम विषयों पर भी मार्गदर्शन किया । अंत में बालिकाओं एवमं शिक्षिकाओं को नालसा का निःशुल्क टोल फ्री नंबर 15100,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,पुलिस सेवा के लिए 112,100 साइबर क्राइम के लिए 1930 पर कॉल करने को कहा गया। इस कार्यक्रम में डालसा कार्यालय के सहायक रवि मुर्मू, पीएलवी सह अधिकार मित्र अरुण रजक, राम कंडे मिश्रा, शिक्षिका आशा महतो सहित विद्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.