Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur भीषण गर्मी में ग्रामीणों को अब मिलेगी राहत , मुखिया ने मालबांधी में शुरू कराया सोलर जल मीनार का निर्माण Villagers will now get relief from the scorching heat; the village head has started the construction of a solar water tower in Malbandhi.

 


Jamshedpur (Nagendra) बहरागोड़ा प्रखंड की डोमजुड़ी पंचायत के अंतर्गत मालबांधी गांव (सीट टोला) में गहराते पेयजल संकट को देखते हुए स्थानीय मुखिया विजय मुंडा ने एक सराहनीय पहल की है। भीषण गर्मी की तपिश और पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों की समस्या को दूर करने के लिए मुखिया ने अपनी निधि से एक सोलर जल मीनार का निर्माण कार्य शुरू कराया है। 


इस परियोजना के धरातल पर उतरने से टोले में निवास करने वाले लगभग 30 परिवारों को अब पीने के पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस सोलर जल मीनार के बन जाने से उन्हें अब दैनिक उपयोग और पेयजल के लिए दूसरे गांवों पर निर्भर नहीं रहना होगा। मुखिया की इस त्वरित कार्रवाई पर स्थानीय निवासियों ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.