Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai अक्षयकल्पा ऑर्गेनिक ने मुंबई–पुणे में जमाया कदम Akshayakalpa Organics establishes its presence in Mumbai-Pune

 


  • मुंबई–पुणे में ‘अक्षयकल्पा ऑर्गेनिक’ की एंट्री
  • अक्षयकल्पा ऑर्गेनिक का महाराष्ट्र में बड़ा दांव
Mumbai (Anil Bedag)  दक्षिण भारत में अपनी मजबूत पहचान बना चुका ‘अक्षयकल्पा ऑर्गेनिक’ अब मुंबई और पुणे के बाजारों में कदम रखकर पश्चिम भारत में नई शुरुआत कर रहा है। 2010 में स्थापित यह प्रमाणित ऑर्गेनिक डेयरी ब्रांड ‘स्वच्छ पोषण’ और ‘किसान सशक्तिकरण’ के मूल सिद्धांतों पर आधारित है। कंपनी अपने साथ दूध, घी, दही, पनीर, मक्खन, चीज़ और छाछ जैसे उत्पादों की पूरी रेंज लेकर आई है, जो एंटीबायोटिक्स, सिंथेटिक हार्मोन और रासायनिक अवशेषों से मुक्त हैं। आज जब महानगरों में दूध की शुद्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं, ऐसे समय में अक्षयकल्पा का यह विस्तार उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है। कंपनी का मॉडल न केवल पारदर्शिता पर आधारित है, बल्कि किसानों को सशक्त बनाकर एक टिकाऊ इकोसिस्टम भी तैयार करता है।


कंपनी के संस्थापक और सीईओ शशि कुमार कहते हैं, “हमने हमेशा बिना किसी शॉर्टकट के काम किया है। हमारा लक्ष्य सिर्फ डेयरी प्रोडक्ट बेचना नहीं, बल्कि लोगों को यह भरोसा देना है कि उनका भोजन सुरक्षित और शुद्ध है।”  आगे जोड़ते हैं, “मुंबई और पुणे में हमारा विस्तार केवल एक व्यावसायिक कदम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रयास है।”50 करोड़ रुपये के निवेश के साथ कंपनी महाराष्ट्र में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। अक्षयकल्पा ऑर्गेनिक का यह कदम न केवल शहरी उपभोक्ताओं को स्वच्छ विकल्प देगा, बल्कि किसानों की आय और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.