Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Bhopal प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : कर्तव्य पथ पर सेवा, सुरक्षा, सुशासन के स्वर्णिम 12 साल Prime Minister Narendra Modi: 12 golden years of service, security and good governance on the path of duty

 


Upgrade Jharkhand News.  लोकत‍ंत्र में श्रेष्‍ठ नेतृत्‍व की पहचान नीति, नीयत और निष्‍ठा की कसौटी पर खरा उतरने से होती है। यह एक सुखद पक्ष है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस मापदंड पर सर्वथा खरे उतरे हैं। देश की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ उन्हें देश का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी और उन्होंने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की प्रथम बार शपथ ली। बतौर प्रधानमंत्री अपने 12 वर्ष के लगातार कार्यकाल में उन्होंने राजपथ को कर्तव्य पथ के रूप में स्वीकारा तथा देशवासियों का विश्वास जीतने में कामयाब रहे। नरेन्द्र मोदी ऐसे कर्मयोगी हैं, जो 'सर्वे भवन्‍तु सुखिन:' के राष्ट्र-भाव को चरितार्थ करते हुए 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्‍वास' का संकल्प लेकर भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने में अहर्निश लगे हुए हैं। संक्षेप में कहा जाए तो मोदी जी के नेतृत्‍व वाली केन्‍द्र सरकार का सिद्धांत है- रिफार्म, परफार्म एवं ट्रांसफॉर्म। प्रधानमंत्री ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की सिद्धि के लिए अपनी प्राथमिकता में GYAN को रखा है। G का तात्पर्य गरीब, Y का तात्पर्य युवा, A का तात्पर्य अन्नदाता किसान और N का तात्पर्य नारी। वर्तमान में केंद्र सरकार ने अपनी कल्‍याणकारी योजनाओं में इन पर अधिक फोकस किया है।


गरीब कल्‍याण कार्यक्रम - केन्‍द्र सरकार ने समाज के शोषित, वंचित, पीड़ित एवं सर्वहारा वर्ग के हितों को दृष्टिगत रखते हुए अनेक ऐतिहासिक एवं कल्‍याणकारी निर्णय लिये हैं। श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2 अक्‍टूबर 2014 को स्‍वच्‍छ भारत अभियान की शुरुआत की। पिछले 12 वर्षों में यह अभियान एक जन आंदोलन बन गया है। साथ ही उज्‍जवला योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत करोड़ो लोग लाभान्वित हुये हैं।


युवा शक्ति की बेहतरी - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की प्राथमिकताओं में युवाओं के लिए अच्‍छा स्‍वास्‍थ्‍य, फिटनेस और उन्‍हें उचित हुनर से लैस करना शामिल है। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मुद्रा कोष योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने भारत को विकसित राष्‍ट्र की ओर आगे बढ़ाया है। 


किसान कल्याण - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन बहुत साफ़ है कि किसानों को उनकी पैदावार का सही दाम मिले। इस बाबत् फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में रिकार्ड बढ़ोत्तरी की। किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों को उनके बैंक खातों में हर चार महीनों में दो हजार रुपये पहुंचाये जाते हैं। पीएम फसल बीमा योजना एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (पीएमआरकेवाई) से अन्‍नदाता लाभान्वित हो रहे हैं। 


महिला सशक्तिकरण -  महिला सशक्तिकरण मोदी सरकार के विकास एजेंडे का प्रमुख हिस्सा है। मातृवंदन योजना, नारी शक्ति वंदन और 33 प्रतिशत आरक्षण से  महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद जगी है। केन्‍द्र सरकार का लक्ष्‍य तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का है, जिनमें से लगभग 1 करोड़ 10 लाख लखपति दीदी अपना गरिमामय जीवन जी रही हैं। 'बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ' अभियान से बेटियों का आत्‍मसम्‍मान बढ़ा है। तीन तलाक कानून की समाप्ति से मुस्लिम महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।


स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं में वृद्धि -  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व वाली केन्‍द्र सरकार ने देश में लगभग 2 लाख आयुष्‍मान आरोग्‍य मंदिर खोले हैं। मोदी सरकार की प्राथमिकता है कि समाज के हर वर्ग खासकर सामान्य लोगों तक स‍स्‍ती, सुलभ एवं गुणवत्‍तापूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं पहुंचें। इस दिशा में जारी प्रयास के परिणाम स्वरूप अस्‍पताल,इलाज और दवाओं पर होने वाला खर्च निरन्‍तर कम होता जा रहा है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री जी ने स्‍वदेशी वैक्‍सीन के आविष्कार में प्रेरक भूमिका निभाई।


सांस्‍कृतिक विरासत का संरक्षण -  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की परिकल्पना 'संकल्‍प विरासत का, संरक्षण भी और विकास भी' के परिणाम स्‍वरूप अयोध्‍या में रामलला की दिव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्‍ठा सम्‍पन्‍न हुई। काशी में बाबा विश्‍वनाथ कॉरिडोर, उज्‍जैन में महाकाल लोक, केदारनाथ धाम का नवनिर्माण, बद्रीनाथ क्षेत्र का विकास, करतार साहब कॉरिडोर को खुलवाना, हेमकुण्‍ड साहब और गिरनार में रोपवे बनाना, नमामि गंगे योजना, तिरुवल्‍लूर में कल्‍चरल सेन्‍टर बनाना आदि उल्लेखनीय कार्यों से भारत आत्‍मगौरव के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के नेतृत्‍व में स्‍वदेशी चिंतन आधुनिक देश की आर्थिक, सांस्‍कृतिक और आध्‍यात्मिक चिंतन का आधार बन रहा है।

 

धारा- 370 की समाप्ति -  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जम्‍मू-कश्‍मीर में धारा 370 समाप्‍त कर दी। धारा- 370 को हटाना एक इतिहास की धारा को मोड़ने वाला निर्णय साबित हुआ है, इससे जम्‍मू-कश्‍मीर में खुशहाली की राह खुली है और देश की एकता व अखण्‍डता का ताना-बाना मजबूत हुआ है। 


आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति -  प्रधानमंत्री श्री मोदी की आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति बहुत स्पष्ट है। पाकिस्‍तान के हुक्‍मरानों, पाकिस्‍तानी सेना, आईएसआई और उनके द्वारा पोषित आतंकवादी संगठनों ने भारत में समय-समय पर आतंकवादी हमले किये हैं, जिसमें निर्दोष भारतीयों की जानें गई हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारतीय सेना को पाकिस्‍तान पर जवाबी कार्रवाई के लिए खुली छूट दी। भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्‍तान के आतंकवादी अड्डों एवं प्रशिक्षण शिविरों को जमींदोज कर दिया। प्रधानमंत्री जी ने विश्‍व समुदाय के सामने भारत का पक्ष रखने के निए सर्वदलीय प्रतिनिधिमण्‍डल भेजने का फैसला लिया, जो प्रभावी कदम साबित हुआ। यशस्‍वी प्रधानमंत्री के नेतृत्‍व में केन्‍द्र सरकार की सर्वोच्‍च प्राथमिकता अपने नागरिकों का कल्‍याण सुनिश्‍चत करना है। घुसपैठ पर प्रभावी नियंत्रण के लिये केन्‍द्र सरकार ने बहुआयामी रणनीति बनाई है।


भारतीय सेना को सम्मान - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न युद्धों के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों की पुण्य स्मृति में दिल्ली में राष्ट्रीय शौर्य स्मारक एवं नेशनल वॅार मेमोरियल निर्मित कराये गये। पूर्व सैनिकों के लिए “वन रैंक वन पेंशन” योजना लागू की गई। केंद्र सरकार ने देश के रक्षा बजट में काफी बढ़ोत्तरी की। भारत आत्मनिर्भर होने की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। स्वदेशी रक्षा उत्पादन जैसे तेजस लड़ाकू विमान, ब्रह्मोस मिसाइल और अग्नि मिसाइल सिस्टम ने भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना दिया है। आज भारत लगभग 100 देशों को रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है। जब देश एकजुट होता है और नेशन फर्स्ट' की भावना से काम करता है, तो ऐसे मजबूत निर्णय और परिणाम सामने आते हैं। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्‍तान के भीतर 100 किमी तक घुसकर कार्यवाही की। यह भारत की सैन्य क्षमता, राजनीतिक इच्‍छाशक्ति और राष्‍ट्रीय संकल्‍प का प्रतीक है। भारत की मजबूत सैन्‍य शक्ति, भारत के मिसाइलों और ड्रोन ने पाकिस्‍तान एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचाया। भारत ने रॉफेल, सुखोई, ब्रह्मेस, एस-400, एस-125, स्‍कल्‍प मिसाइल, हेमर मिसाइल बम का जहॉं एक ओर इस्‍तेमाल किया। वहीं स्‍वदेशी निर्मित आकाश मिसाइल, समर, नागास्‍त्र का इस्‍तेमाल करके पाकिस्‍तान के अनेक ड्रोन्‍स व मिसाइल नष्‍ट कर दिये। डीआरडीओ के अभद्य रक्षा कवच ने पाकिस्‍तान के एयर डिफेंस सिस्‍टम को तबाह कर दिया। इससे भारत के एयर डिफेंस सिस्‍टम के सक्षम होने की और भारत निर्मित हथियारों ओर मिसाइलों की श्रेष्‍ठता साबित हो गई। 


नया भारत ''विकसित भारत'' हो इसके लिये आधारभूत संरचना को मजबूत बनाना प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता है। नागरिकता संशोधन कानून, ई-गवर्नेन्स, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार, अक्षय ऊर्जा में वृद्धि, पीएम गतिशक्ति आदि योजनाएं देश को विकसित एवं खुशहाल भारत की ओर ले जाने की दूरगामी पहल है।     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन राष्ट्रयज्ञ की समिधा है, और उनकी कामना रन्तिदेव की तरह राष्ट्र को वैभव पूर्ण बनाने की है। रन्तिदेव ने कहा था -

‘‘न त्वहं कामये राज्यं, न स्वर्गं न पुनर्भवम्।

कामये दुःखतप्‍तानां, प्राणिनामार्त नाशनम्।।’’

   अर्थात् - न मुझे राज्य की कामना है, न स्वर्ग की और न पुनर्जन्म से छुटकारा पाने की। मेरी कामना तो यह है कि मैं दुखों से संतप्त प्राणियों के काम आ सकूं। इसी भावना से स्वप्नदृष्टा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भारत को दुनिया के समृद्ध और शक्तिशाली देशों में शुमार करने की दिशा में सन्नद्ध व संकल्पबद्ध हैं।  सुरेश पचौरी



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.