Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही Heavy storm and torrential rain caused massive destruction in Saranda area

 


Guwa (Sandeep Gupta) बुधवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा,बड़ाजामदा समेत सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम और तेज तूफानी हवाओं से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई स्थानों पर सैकड़ों पेड़ उखड़कर गिर पड़े, जबकि अनेक घरों और दुकानों की टीन की छतें हवा में उड़ गईं। 


तेज आंधी के कारण किरीबुरू और मेघाहातुबुरु की मुख्य सड़कों पर जगह-जगह पेड़ और डालियां गिर गईं। सीजीएम आवास, डीएसपी ऑफिस, मीना बाजार, मेघा निकुंज पार्क, न्यू कॉलोनी, शॉपिंग सेंटर रोड और सीआईएसएफ मैदान के सामने सड़क पर बड़े पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। कई लोग घंटों तक रास्ते में फंसे रहे। आंधी इतनी तेज थी कि कई मकानों और दुकानों की टीन शीट उड़ गई। ठेकेदार बीरेन्द्र मिश्रा के तीन कमरों की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मेन मार्केट के कई दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कई गुमटियां पलट गईं और दुकानों में रखा सामान बारिश में भींगकर खराब हो गया।


तूफान के दौरान बिजली तारों पर पेड़ गिरने से किरीबुरू और मेघाहातुबुरु की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। कई इलाकों में शाम से अंधेरा पसरा रहा। बिजली विभाग की टीमें लगातार बिजली बहाल करने में जुटी हुई हैं। चर्च हाटिंग क्षेत्र में मोबाइल टावर गिरने की भी सूचना है, जिससे कई इलाकों में मोबाइल नेटवर्क बाधित हो गया। जिन घरों की छतें उड़ गईं, वहां बारिश का पानी घुसने से लोगों का अनाज, कपड़ा और अन्य सामान खराब हो गया। प्रशासन हालात सामान्य करने में जुटा है, लेकिन नुकसान काफी व्यापक बताया जा रहा है।\



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.