Guwa (Sandeep Gupta) गुवा में बकरीद पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे गुवा स्थित मस्जिद में सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के दौरान क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गुवा प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मस्जिद परिसर एवं बाजार क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए किरीबुरू एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो तथा गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।
प्रशासन की मौजूदगी में पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और अमन-चैन का संदेश दिया। वहीं कई घरों में परंपरा के अनुसार बकरे की कुर्बानी भी दी जाएगी। इस मौके पर मोहम्मद तबारक, मोहम्मद मुबारक, सैयद राजू, मोहम्मद इम्तियाज, सलीम कुरैशी, शेख जावेद समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment