Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा बाजार: काली मंदिर के पास जलमिनार से लोहे के एंगल की चोरी, थाने में शिकायत Guwa Bazaar: Iron angles stolen from Jalminar near Kali Temple, complaint lodged at police station

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा बाजार स्थित काली मंदिर के समीप लगाए गए जलमिनार से लगातार लोहे के एंगल चोरी होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने गुवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि मंदिर परिसर में लगे जलमिनार को असामाजिक तत्व निशाना बना रहे हैं। आए दिन जलमिनार से लोहे के एंगल काटकर चोरी कर ली जा रही है, जिससे न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान हो रहा है, बल्कि जल आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका है।


मंदिर कमेटी के लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर परिसर में सुरक्षा की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। साथ ही पुलिस से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की भी मांग की गई है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.