Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa हिमाचल में गूंजा गुवा का नाम, कराटे खिलाड़ियों ने जीते 1 सिल्वर व 6 ब्रॉन्ज Guwa's name resonates in Himachal, Karate players win 1 silver and 6 bronze medals

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के लक्ष्मी मार्शल आर्ट कराटे दोजो के खिलाड़ियों ने हिमाचल प्रदेश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कराटे फाइट लीग सीजन–5 में शानदार प्रदर्शन कर झारखंड और अपने गांव का नाम रोशन किया है। 1 मई से 3 मई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में दोजो के खिलाड़ियों ने एक सिल्वर और छह ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस उपलब्धि के पीछे दोजो के कोच एवं 4th डन ब्लैक बेल्ट संशय लक्ष्मी प्रसाद की कड़ी मेहनत और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और अनुशासन ने उन्हें इस बड़े मंच तक पहुंचाया। प्रतियोगिता के काता वर्ग में 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में कृष्ण मोदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में अवनीश सिन्हा और 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग में ओम चक्रवर्ती ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर दोजो का नाम ऊंचा किया।


कुमिते (फाइट) प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। 10–11 वर्ष वर्ग में वैभव तेजस कुमार, 12 वर्ष वर्ग में किरण मुंडारी, 13 वर्ष वर्ग में साक्षी पात्रों और ईशान श्रीवास्तव ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस शानदार प्रदर्शन से गुवा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सभी खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.