Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा थाना की तत्परता से भटके युवक की हुई पहचान, परिजनों को मिली राहत Guwa police station's prompt action led to the identification of a lost youth, bringing relief to his family.

 


Guwa (Sandeep Gupta)  गुवा थाना क्षेत्र के सेवा नगर निवासी 35 वर्षीय संदीप सिंह, पिता धरम सिंह, भटककर कराईकेला पहुंच गए थे। युवक के भटककर दूसरे क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिलते ही गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में उसका फोटो साझा कराया और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस की सक्रियता का सकारात्मक परिणाम जल्द ही सामने आया और पता चला कि युवक गुवा के सेवा नगर का रहने वाला है। 


पहचान होने के बाद थाना प्रभारी ने तुरंत संदीप सिंह के परिजनों से संपर्क स्थापित किया तथा उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। बताया गया कि युवक को सकुशल गुवा लाने हेतु परिजनों को कराईकेला थाना भेजने की तैयारी की जा रही है। गुवा पुलिस की इस मानवीय पहल और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस की सजगता और संवेदनशीलता के कारण एक परिवार को बड़ी राहत मिली है। लोगों ने थाना प्रभारी नीतीश कुमार के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर रही है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.